खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

नवनिर्वाचित विधायक का किया अभिनंदन

विधायक ने आम जन की उम्मीदो पर खरा उतरने का दिया भरोसा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

किशनगढ़ बास के नवनिर्वाचित विधायक दीपचंद खैरिया का खैरथल के मातोर रोड स्थित सुंदरम गार्डन में सर्व समाज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक दीपचंद खेरिया ने आमजन एवं कार्यकर्ताओं की उम्मीदो पर खरा उतरने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह सदैव आमजन के लिए मदद और सहयोग के साथ विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी लालचंद रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रोधा, समाजसेवी पंकज रोधा के नेतृत्व में विधायक का साफा एवं शॉल पहना कर फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व विधायक के पहुंचने पर ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ स्वागत किया इस दौरान मंचासीन समाजसेवी लालचंद रोघा, पूज्य सिंधी पंचायत जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, पीसीसी सदस्य तेजाराम सैनी, सरपंच शंकर भगत जी, खैरथल नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता विक्की चौधरी, घनश्याम भारती, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष शिवचरण गुप्ता, रामचंद्र कामरेड, संदीप अग्रवाल ने कहा कि संगठन एवं विधायक दीपचंद खेरिया ने हमेशा से छोटे से छोटे कार्यकर्ता को अग्रिम पंक्ति में लाने का काम किया है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व नवनिर्वाचित विधायक दीपचंद खेरिया का ढोल नागौर के साथ भव्य स्वागत किया गया। मंच संचालन पार्षद राजन मुलानी ने किया, इस मौके पर पार्षद करण चौधरी, दौलत भारती, नामदेव रामानी, गोपाल दास पेशवानी, खेमचंद रोघा, विकास चौधरी भट्टे वाले, किशनचंद भारती, आजाद चौधरी, रतन चौधरी, मुरलीधर तीर्थनी, महेंद्र चौधरी, पूर्व सरपंच नाथू माल लालवानी, राजकुमार आशीजा, मोहनलाल शर्मा, घनश्याम केवलानी, भगवान चंद्रानी, सुल्तान तंवर, मनोज बुरहरिया, राजेंद्र चौधरी, राहुल रसगांव, पूर्व अध्यक्ष रोहतास चौधरी, दिलीप झालानी आदि के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button