*नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा एक गरीब परिवार की बेटी का किया कन्यादान*
नेकी की दीवार नीड़ी हेल्प ग्रुप के द्वारा वीरवार को एक जरूरत मंद परिवार की बेटी का कन्यादान किया गया। आज एक बार फिर संस्था के सभी साथियों के सहयोग से बहन की शादी के लिय घर में उपयोग आने वाली लगभग सभी समान कन्यादान स्वरूप में दिया गया।
*संस्था द्वारा आयोजित इस कन्यादान की अध्यक्षता प्रेम चंद जैन प्रधान एस एस जैन सभा ने की। उन्होंने सभी से आहवान किया की हम सबको अपने आस पास रहने वाले जरूरत मंद परिवार की हर संभव मदद करनी चाहिए और विशेष रूप से साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।*
संस्था के मार्गदर्शक डॉ शिव कुमार ने बताया की संस्था की हर संभव कोशिश रहती है की कोई भी जरूरत मंद परिवार हमारी संस्था के पास सहयोग की उम्मीद से आता है तो वो खाली न जाये। संस्था के अध्यक्ष मनीष गोगिया ने सभी सहयोगियों और दानवीर साथियों का आभार प्रकट किया, जो अपनी नेक कमाई से इस नेक कार्य में अपना योगदान देते हैं। उन्होंने डॉ शिव कुमार और डॉ सुरेंद्र मित्तल का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जो की संस्था के मार्गदर्शक भी है।
*संस्था द्वारा बहन की शादी अच्छे से हो सके इसके लिय 51 बर्तन का सेट, लहंगा चोली, कुकर, ट्रे सेट, प्रेस, सीनरी, कप सेट, हॉट केस, थर्मस , मिल्टन बॉटल, पैंट शर्ट, साडिया, गर्म सूट, कार्डिगण, अटेची, मिक्सी, लेडीज पर्स, वाटर केमपर एवं 501 रुपए नकद कन्यादान दिया जाता है।*
इस मौके पर डॉ शिव कुमार, अनिल शर्मा , मनीष गोगिया, निखिल जैन, विकास जैन, नरेश शर्मा, सुनील शर्मा, प्रेम चंद जैन, देव शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।