बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
अम्बाराम इणखिया बने बीकानेर देहात कांग्रेस खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अनुशंसा पर अम्बाराम इणखिया को बीकानेर जिला (देहात) कांग्रेस के खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ आशीष पाल पदावत ने इणखिया की नियुक्ति की घोषणा की। अम्बाराम इणखिया भारत सरकार के नवरत्न उपक्रम नेवेली लिग्नाइट परियोजना, बरसिंहसर से महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। खनन क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि अम्बाराम इणखिया के अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण से प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने और उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवाज बुलंद करने में भी प्रकोष्ठ को मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इणखिया कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ खनिज बहुल्य बीकानेर जिले में खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ से संबंधित पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
अम्बाराम इणखिया की नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।

Subscribe to my channel


