ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
भाजपा केंद्र व राज्य सरकार की हर योजना को घर-घर जाकर करें प्रचार- भारती सैनी अध्यक्ष भाजपा जिला महिला मोर्चा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले में लोकसभा प्रवास के दौरान जिला प्रभारी सरला यादव व नारनौल विधानसभा प्रभारी नीतू चौधरी ने वीरवार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ली गई। इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने की। इस बैठक में महिला मोर्चा की संपूर्ण जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रही।
*इस अवसर पर जिला प्रभारी सरला यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा है कि मासिक तौर पर बुढ़ापा पेंशन बुजुर्गों को मिल रही है, उसी तरह वार्षिक तौर पर बुजुर्ग पेड़ों की भी पेंशन शुरू की गई है। जिस तरह बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी होगी, उसी तर्ज पर बुजुर्ग पेड़ों की राशि में बढ़ोतरी होगी। यहीं नहीं, केंद्र व राज्य सरकार दोनों के आपसी सहयोग से जिला में सड़कों का जाल बिछाया गया है। याद रहना चाहिए कि कांग्रेस राज में जिला में सड़की की क्या हालत थी। आज नेशनल हाइवे चारों ओर बन गए है। नेशनल हाइवे 152-डी के निर्माण से चंडीगढ़ जाना जिला के लोगों के लिए आसान हो गया है। जहां तक किसानों की बात है, जितना फायदा भाजपा सरकार ने किया उतना कभी भी कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल में भी नहीं कर पाई।*
इस दौरान जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने कहा कि नहरों की साफ सफाई करवाकर आधुनिकरण उपकरण लगाकर निरंतर पानी जिला को मिल रहा है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है। मूलभूत सुविधाओं में हर तबके का ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने महिला सदस्यों से आह्वान किया कि वे भाजपा सरकार की नीति व विकास कार्यों का हर घर जाकर प्रचार प्रसार करें। इस मौके पर महामंत्री कविता यादव, महामंत्री अरुण कौशिक, कुसुम निर्मल, शशि बालाजी, कोमल दायमा, डिंपल जांगिड़, रवीना सोनी, रेखा सिंघल, सरोज कश्यप, हुकुम कौर, सुनीता शर्मा, गीता गोयल, अलका गोयल, कोमल दायमा, प्रेमलता, हमकौर, वंदना सहित अनेक महिला सदस्य मौजूद रही।

Subscribe to my channel


