उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मथुरा
संत धर्म दास महाराज के जन अर्धांगिनी फाउंडेशन का कार्य

पत्रकार जयबीर सिंह (मथुरा)

मथुरा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन को 18/5/18 को चालू किया था इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपना देवी, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर साहब सिंह, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर वीरेन्द्र सिंह तरकर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री राम पाठक सक्रिय सदस्य अवशेक, सक्रिय सदस्य योगेश सिंह तरकर आदि थे।इसका कार्यालय न्यू बस स्टैंड विहारी लाल प्लाजा में खुला था।चार महीने बाद नरसी पुरम टाउसिप मथुरा में कार्यालय खोला। इसमें निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर चालू किया था। इसमें बीस सिलाई प्रशिक्षण शिविर चालू किये। इसमें जयसिंह पुरा,राया, जैहसा,जावरा, तरौली आदि अन्य गांवों में चलाया। कोरोनावायरस के कारण बंद कर दिया। उसके बाद कोरौना खत्म होने पर फरह क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद में सिलाई और पढ़ाई प्रशिक्षण शिविर कैम्प चालू किया इसमें 60 बच्चियों ने सिलाई प्रशिक्षण सिखा और 50 छात्राओं ने पढ़ाई प्रशिक्षण किया। निशुल्क सेवा चलाई गई। तथा सन् 2023 में जटवारी गांव तहसील नौहझील में वीरेन्द्र सिंह मास्टर के स्कूल में सिलाई प्रशिक्षण शिविर चालू किया इसमें 60 बच्चियों ने सिलाई कढ़ाई सीखा।जन अर्धांगिनी फाउंडेशन द्वारा संचालित ब्रजवासी गौ शाला को दिनांक 23/12/2022 को ग्राम पंचायत सचिव सरिता छत्रपति और ग्राम प्रधान राजेश कुमार मौर्य ने दस रुपए के स्टाफ पर आजीवन चलाने की अनुमति दी। इसमें ब्रजवासी गौ शाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज, राष्ट्रीय सचिव डॉ दिनेश कुमार सेंगर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ठाकुर संजय सिंह तोमर, राष्ट्रीय सलाहकार वकील खेरागढ़ तहसील और अन्य कार्यकर्ता रहें। ब्रजवासी गौ शाला का उद्घाटन एक जनवरी को हुआ इसमें खेरागढ़ विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर भाग लिया। जिस समय उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ उस समय गौशाला में एक गौ माता थी। उसके बाद संत धर्म दास महाराज ने महनत कर के 120गौ वंश हो गए।मई के महिने में एक गौ शाला सरकार द्वारा संचालित और हुई जब गौशाला अच्छी तरह चलने लगी तो प्रधान राजेश कुमार मौर्य और सचिव सरिता छत्रपति के मन में गौ माता के पैसे को हड़पने की इच्छा जागरूक हुई और संत धर्म दास महाराज को गौ शाला से हटा दिया। संत धर्म दास महाराज ने कहा कि जो कार्यकर्ता ने गौ शाला में काम किया उनके पैसे दो।बी डी ओ ने कहा करा देंगे लेकिन सच्चाई यह है कि जो गौ माता के पैसे को खाते है उनका सर्वनाश होता है। संत धर्म दास महाराज ने कुछ नहीं कहा और गौ माता को सिर नवाकर चलें गये। उसके बाद संत धर्म दास महाराज आपने गुरु आश्रम विजय गड़ी टुंडला पहुंचे। गुरु देव महंत चंदन दास महाराज और बाबा गुरू श्री श्री 1008 श्री बालमुकुंद दास महाराज अयोध्या पीठाधीश्वर के आदेश से ब्रजवासी गौ रक्षक सेना संगठन चालू कर दिया।उसी दिन से गौ रक्षक बन कर भारत देश के सभी राज्यों में गौ माता की रक्षा और सेवा करने में लगे हैं तथा जीवन गौ माता को दान कर दिया। उन्होंने बताया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता दर्जा नहीं मिल जाता तब तक नंगें पैर रहूंगा।आज चार महीने से नंगें पैर गौ माता की रक्षा और सेवा करने में लगे हैं धन्य है ऐसे संत समाज जो केवल निस्वार्थ भाव से गौ भक्ती में लगे हैं।

Subscribe to my channel


