LIVE TVउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

17 कुंटल राशन कोटेदार को कम मिलने से नही वितरण हो पा रहा कार्डधारकों को राशन – सुनीता देवी कोटेदार

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती (कप्तानगंज ) – एक तरफ जहां प्रदेश सरकार गरीब एवं असहाय परिवारों को मुक्त में राशन दे रही है वही दूसरी तरफ राशन माफियां अधिकारी गरीबों के राशन को डकारने में जुटे हुए हैं । विकासखण्ड कप्तानगंज के अर्न्तगत ग्राम पंचायत बसन्तपुर के कोटेदार सुनीता देवी को नवंबर माह में खाद्य विभाग द्वारा 17 कुंटल राशन दिया गया है । खाद्य विभाग के अधिकारियों का काला कारनामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । कोटेदार सुनीता देवी के द्वारा नवंबर माह का राशन वितरण न होने से कार्डधारकों में आक्रोश है । कोटेदार सुनीता देवी ने नवंबर माह का राशन दिनांक – 26-11-2023 तक किसी भी कार्डधारक अन्त्योदय / पात्र गृहस्थी को वितरित नही किया है । शासन के आदेशानुसार प्रत्येक माह 05 तारीख से 20 तारीख तक राशन वितरण का आदेश दिया गया है । राशन माफियां अधिकारियों की घटतौली से सुनीता देवी कार्डधारकों से अंगूठा तो लगवा लिया लेकिन सरकार द्वारा जारी वितरण तिथि के अन्दर भी किसी कार्डधारकों को राशन का वितरण नही कर पाई है । ग्राम पंचायत में गरीब एवं असहाय परिवार भूखे रहने को मजबूर हो रहे है । ग्राम पंचायत में नवम्बर माह का राशन वितरण न होने से हाहाकार मचा हुआ है । यदि खाद्य विभाग के अधिकारियों की ऐसी मनमानी / घटतौली जारी रही तो गरीब एवं असहाय परिवारों को भूखे पेट रहना पड़ेगा । इस सम्बंध में कोटेदार पति महेन्द्र प्रताप ने बताया खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिमाह कमीशन की कटौती की जाती थी पूरे साल राशन कमीशन की कटौती न करके नवंबर माह में खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पूरे साल के कमीशन की कटौती एक बार में 17 कुंटल राशन किया है जिससे राशन ज्यादा कम होने से होने से राशन का वितरण नही हो पाया है । राशन किस कार्डधारक को राशन दे एवं किस कार्डधारक को राशन न दे क्योंकि 17 कुंटल राशन कम होना एवं बराबर मात्रा में वितरण हो पाना मुश्किल है । उक्त प्रकरण में प्रधान प्रतिनिधि सोमई ने कहा कि कोटेदार को बार – बार कहा जाता है कि समय से राशन का उठान करे एवं समय से कार्डधारकों को राशन का वितरण करे यदि खाद्य विभाग से यदि राशन की उठान कम होती है तो इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को अवश्य दे ताकि ग्राम पंचायत में शान्ति व्यवस्था बनी रही । मीडिया टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी से इस प्रकरण में जानकारी के लिए फोन के माध्यम से सम्पर्क किया लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी बस्ती ने मीडिया के काल को रिसीव नहीं किया ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button