देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीतिशिक्षा
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में संपन्न हुआ शिशुनगरी का कार्यक्रम

लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में संपन्न हुआ शिशुनगरी का कार्यक्रम
विद्या भारती के तत्वाधान में शिशुनगरी का कार्यक्रम सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर के परिसर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ |
कार्यक्रम के प्रारंभ में मां भारती के चित्र पर तिलक वंदन व मां वीणावादिनी की वंदना की गई | *शिशु नगरी* के कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पारुल जैन, मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति जैन, विशिष्ट अतिथि नीलू गुप्ता रही | जिनका स्वागत श्रीमती साधना पांडे दीदी ने तिलक कर व पुष्प गुच्छ देकर किया |
इसके उपरांत कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता प्रभारी आचार्य व दीदियों ने भैया-बहनों और मातृशक्ति की प्रतियोगिता क्रमबद्ध व नियमानुसार संपन्न कराई | प्रतियोगिता के निर्णायको द्वारा परिणाम देकर विजेता घोषित किया गया |
पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में डॉ. श्रीमती दीपिका राणा व श्रीमती दीपिका द्विवेदी ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को पुरस्कृत किया | जिसमें लोकसंगीत प्रतियोगिता में श्रीमती सुमन गौतम, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता में माधुरी नामदेव, संतुलन दौड़ प्रतियोगिता में दीपा चौधरी, कुर्सी दौड़ व बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में वेदना पांडे, जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में जयदेव बर्मन, निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओमकार त्रिपाठी, रूपसज्जा प्रतियोगिता में पूर्वी द्विवेदी, टायर दौड़ प्रतियोगिता में आशीष सेन, गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में अंकित बर्मन को पुरस्कृत किया गया | कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री शिवेंद्र नामदेव ने उपस्थित अभिभावक मातायों का आभार व्यक्त किया, साथही कार्यक्रम समापन की घोषणा की | इस कार्यक्रम में विद्यालय समिति अध्यक्ष श्री फूलचंद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, सह-व्यवस्थापक श्री संतोष सिंह, परिषद प्रतिनिधि श्रीराम शुक्ला, सदस्य श्री सुरेन्द्र सोनी, सदस्य श्री हरदेव सिंह, अभिभावक, मातृशक्ति, गणमान्य नागरिक, आचार्य दीदीयां सम्मिलित रही |

Subscribe to my channel


