बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

आप भले ही मंदिर में ले जाओ गीता पर हाथ रखवा लो हम सच कह रहे हैं- मनोज बिश्नोई को हक नहीं कि वह एमएलए का चुनाव लड़े

पार्षद से एमएलए की दौड़ में शामिल हुए मनोज बिश्नोई के क्षेत्रवासियों ने लगाया आरोप, क्षेत्र की अनदेखी और भेदभाव करने की बात कही

 

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर

 

बीकानेर। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से रालोपा के प्रत्याशी पार्षद एडवोकेट मनोज बिश्नोई एक ओर अपने पक्ष में धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। जनता में अपनी छवि जननायक की बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों की सहानुभूति बटोरने के लिए कई लोगों की फोटो और वक्तव्य देने के विज्ञापन अखबारों में छपवा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हकीकत यह है कि वह वार्ड वासियों के साथ ही भेदभाव करते हैं। जिन क्षेत्रों में नगर निगम चुनाव में उन्हें वोट कम मिले या ना के बराबर मिले, उन क्षेत्रवासियों के जरूरी कागजात पर साइन तक नहीं करते, उन्हें यह तक कह दिया जाता है कि आपने तो हमारे पक्ष में वोट नहीं दिये। इतना ही नहीं क्षेत्र के विकास कार्यों में भी भेदभाव करते हैं। यह कहना था अंजु कॉलोनी के निवासियों का जिन्होंने बुधवार को पीबीएम अस्पताल के सामने एक्स रे गली में देव लॉज में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र निवासी पप्पू गुर्जर से जब पूछा गया कि चुनाव के वक्त इसे राजनीतिक स्टंट माना जाए या आपको किसी प्रत्याशी ने इसके लिए कोई प्रलोभन तो नहीं दिया। इस पर पप्पू सहित वहां पर मौजूद अन्य समर्थकों का यहां तक कहना था कि आप चाहे जिस मंदिर में ले जाएं और गीता पर हाथ रखवा लो, हम झूठ नहीं बोल रहे हैं। आप एक बार हमारे कहने से क्षेत्र के लोगों से मिलकर देख लो, आपके सामने दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

हमारे क्षेत्र को विकास से कौसों दूर कर दिया गया है। मौहल्लेवासियों को मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों पर पार्षद के मोहर और हस्ताक्षर के लिए भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के मतदाता गलत निर्णय ना लें, यही सोचकर हम विरोध कर रहे हैं।

पप्पू गुर्जर ने इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की है, जिसमें पार्षद मनोज बिश्नोई पर मंजु कॉलोनी औैर क्षेत्र के नागरिकों की अवहेलना करने का खुल्ला आरोप लगाया है। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति पर करीब २५ लोगों के हस्ताक्षर भी किए हुए हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button