ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा हर धर्म और जाति की वोट मिल रही है उद्यमी पोसवाल को

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा हर धर्म और जाति की वोट मिल रही है उद्यमी पोसवाल को।

तिजारा विधानसभा के त्रिकोणीय संघर्ष में जहां कांग्रेस और भाजपा अपने अपने जीत के दावे कर रही है वहीं आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी उदमी पोसवाल भी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आते हैं। इसी क्रम में आज टपूकड़ा के दशहरा ग्राउंड में आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण पधारे, उन्होंने अपने भाषण में कहा कि उद्यमी पोसवाल पार्टी का एक मजबूत दावेदार और प्रत्याशी है, उन्हें अपना वोट करें और भारी बहुमत से विजय दिलवाएं। इस अवसर पर तिजारा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने चंद्रशेखर आजाद का स्वागत और सत्कार किया। इस अवसर पर नवनीत चौधरी, रईस अहमद, सुदेश शर्मा, एडवोकेट रविंद्र भाटी, पदम चौधरी सहित आसपा प्रत्याशी उद्यमी पोसवाल के साथ ही हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button