अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

Basti news चोरी का खुलासा करने में फेल कप्तानगंज थाना प्रभारी का बढ़ रहा तैनाती कार्यकाल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

*कप्तानगंज बस्ती*- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अर्न्तगत समस्त क्षेत्रों में हुए चोरी का खुलासा करने में कप्तानगंज पुलिस पूरी तरह फेल है ।

        आपको बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौड़ी कोल खुर्द के राजस्व गांव कौड़ी कोल बुजुर्ग में दिनांक – 20-09-2023 को एक ही रात में चार घरों में चोरों ने निशाना बनाया था और चारों घरों को मिलाकर लगभग 50 लाख रुपये ( आभूषण एवं नकदी ) का चोरी किया था । सुबह होते ही चार घरों में चोरी की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई थी । पीड़ित परिवार वालों ने पारी – पारी से 112 पुलिस एवं कप्तानगंज पुलिस को सूचना दिया था । चोरी की सूचना मिलते ही 112 पुलिस एवं कप्तानगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी एवं उसी दिन फोरेंसिक टीम भी पहुंच कर फिंगर प्रिंट भी लिया था ।

                 सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज पुलिस ने एक ही रात्रि में चार घरों में हुए चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए 24 घण्टे के अन्दर चोरी का मुकदमा दर्ज करके 05 – 06 लोगों को अलग – अलग स्थानों से गिरफ्तार किया था और 24 घण्टे कप्तानगंज थाने में बन्द करके कड़ी पूछताछ किया था एवं पीड़ित परिवार वालों को भरोसा दिलाया था कि जल्द ही एक रात्रि में चार घरों में हुए चोरी का खुलासा कप्तानगंज पुलिस करेगी लेकिन कप्तानगंज पुलिस गिरफ्तार किये गये 05-06 लोगों को पूछताछ करके छोड़ दिया था । लगभग दो माह बीतने के बाद भी कप्तानगंज पुलिस विवेचना के नाम पर पीड़ित परिवार वालों को गुमराह कर रही है और कह रही है कि चोरी का खुलासा होगा एवं चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जायेगा । पीड़ित परिवार वालों ने पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी को दिनांक – 05-10-2023 को चार घरों में कप्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा न होने पर शिकायत किया था लेकिन आज तक चोरी का खुलासा कप्तानगंज पुलिस नही कर पायी है इसके पहले भी सीएचसी कप्तानगंज के सामने 40 बोरी अदरक चोरी हुई थी एवं NH – 28 से सटा कप्तानगंज पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपए का फ्राड हुआ था दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज है लेकिन आज तक चोरी का खुलासा नहीं हुआ कागज में मात्र जांच एवं कार्रवाई चल रही है । कप्तानगंज थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय द्वारा एक भी चोरी का खुलासा न करने पर भी कप्तानगंज थाने पर 10 माह का कार्यकाल पूर्ण कर चुके है । पुलिस विभाग एवं राजनीति में अच्छी पकड़ होने के कारण अभी भी थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय के कप्तानगंज थाने पर कार्यकाल बढ़ाने में जुटा है ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button