LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को किया प्रशिक्षित

राजावास प्रोजेक्ट के नहरी पानी गुणवत्ता से भरपूर, पीने में करें प्रयोग: प्रदीप कुमार

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

सतनाली, 9 नवंबर। जल जीवन मिशन के तहत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जिला महेन्द्रगढ़ की ओर से ग्राम पंचायतों में बनी ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों के लिए पेयजल व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव के लिए क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महेन्द्रगढ़ के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने की। कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को संबोधित करते हुए कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत विभाग हर घर नल से स्वच्छ जल देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग ने सतनाली खंड की सभी ग्राम पंचायतों को पेयजल के लिए नहरी पानी प्रदान करने के लिए राजावास में जल संसोधन संयत्र बनाया गया है। नहर के पानी को जहां शुद्ध करके गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। गुणवत्ता परक इस पेयजल का अधिक से अधिक पीने में प्रयोग करें व आमजन को जागरूक करें कि नहरी आधारित पानी का पीने में प्रयोग करें ताकि स्वास्थ्य बना रहें।

जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को उनके कार्यों व उद्देश्यों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिला की भूमिका अहम होने वाली है। पानी के बिलों का संग्रह करना व नये कनेक्शन प्रदान करने का कार्य स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। बीआरसी अशोक कुमार ने ग्राम पंचायतों के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को अपने-अपने गांवों में जल संरक्षण की मुहिम को तेज करें व हर नल पर टूंटी लगाना भी सुुनिश्चित करें। सुपरवाइजर रामशरण ने वाटर ट्रीटमैंट प्लांट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की व नहर के पानी को पीने में प्रयोग करने के लिए आमजन से अपील भी की। उन्होंने नहरी पानी की बर्बादी को रोकने के लिए घर-घर जाकर ग्रामीणों को समझाया। लैब असिस्टेंट विकास ने पेयजल की रसायन जांच करके बताया कि पानी में रसायनों का तय मात्रा से कम या ज्यादा होना हमारे शरीर के लिए खतरनाक है। बीआरसी इंद्रजीत ने जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से बताया। मंच का संचालन बीआरसी मोहित कुमार ने किया। इस मौके पर बीआरसी इंद्रजीत, बीआरसी पूजा रानी, बीआरसी मोहित, डीपीसी अंकुर, सोशियोलाॅजिस्ट अजीत, मनोज, दिनेश कुमार सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच व ग्राम जल एवं सीवरेज समिति सदस्य उपस्थित थे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button