अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा की राजनीति में बड़ा फेरबदल

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा

 

तिजारा की राजनीति में रोजाना बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है एक तरफ जहां दो दिन पहले कांग्रेस ने बसपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री इमरान खान को टिकट देकर सबको चौंका दिया तो वही भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके मास्टर मामा सिंह यादव ने भाजपा को समर्थन देकर तिजारा की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल कर दिया है। जब से भाजपा ने महंत बाबा बालक नाथ को भाजपा का प्रत्याशी बनाया है तभी से नाराज चल रहे थे। और उन्होंने एक महापंचायत का आयोजन कर निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी और करीब 15 दिन से लगातार क्षेत्र में जाकर वह अपना चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के द्वारा इमरान खान को टिकट देने पर क्षेत्र में अलग ही राजनीतिक समीकरण बन चुके हैं तिजारा का चुनाव अब हिंदू और मुसलमान की राह पर चलता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार को तिजारा में भाजपा प्रत्याशी महंत बाबा बालक नाथ के नेतृत्व में की गई एक पंचायत में मास्टर मामन सिंह यादव ने भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दिए इस दौरान मास्टर मामन सिंह यादव ने कहा की क्षेत्र में बन रहे समीकरणों को देखते हुए वह भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं वह नहीं चाहते कि आगे जाकर क्षेत्र में या हिंदू लोगों को कोई परेशानी का सामना करना पड़े क्षेत्र के लोगों की भावनाओ की कदर करते हुए वह भाजपा को समर्थन कर रहे हैं लेकिन आगे चलकर भाजपा के विधायक बनने वाले महंत बाबा बालक नाथ भी कार्यकर्ताओं में भेदभाव ना बढ़ाते जो कार्यकर्ता उनके साथ सपोर्ट में थे उन सभी का सामान्य से ध्यान रखा जाए इस दौरान महंत बाबा बालक नाथ ने भी कार्यकर्ताओं का पूरी तरह से ध्यान रखने का आश्वासन दिया है बैठक के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button