चैक बांउस के मामले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
(जिला ब्यूरो चीफ :- विकास अन्नोटिया)
गुना । आगामी विधानसभा चुनावों को मदेनजर रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुना श्री विजय कुमार खत्री द्वारा जिले में फरार वारंटियों,इनामी बदमाशों आदि सहित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड हेतु । अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिये गये हैं। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस द्वारा फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि सहित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी सिलसिले में सीएसपी गुना श्रीमति श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा माननीय न्यायालय गुना के प्रकरण क्रमांक 91/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट में न्यायालयीन कार्यवाही से लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी शुभम झा निवासी विन्ध्यांचल कॉलोनी गुना के संबंध में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को मुखबिर से मिली सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुये गुना – बजरंगगढ़ रोड़ से वारंटी शुभम पुत्र स्व.अरुण कुमार झा उम्र 30 साल निवासी विन्ध्यांचल कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

Subscribe to my channel


