LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़विश्वहरियाणा
रोहन अग्रवाल भारतीय यात्री का पैदल सफर 16000+ किमी और 3 साल से जारी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
रोहन अग्रवाल भारतीय यात्री का पैदल सफर 16000+ किमी और 3 साल से जारी
*रोहन अग्रवाल आयु 21 वर्ष, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) पिछले लगभग 1325 दिनों में पैदल 16000 किमी से भी ज्यादा भारत, नेपाल व बांग्लादेश में चल चुके हैं, उनकी पैदल यात्रा अभी भी है जारी*
नाम रोहन अग्रवाल आयु 21 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र, जो कि पिछले साढ़े तीन साल से (1300 दिन से भी ज़्यादा) पैदल चल रहे हैं।और इस यात्रा के दौरान कल नारनौल में उनका पड़ाव रहा।
*श्री रोहन अग्रवाल ने सोशल मीडिया ग्रुप नारनौल टुडे के प्रमुख को दिए गए साक्षात्कार में बताया कि वो अपनी पैदल यात्रा के दौरान भारत के 27 राज्यों, नेपाल के कई हिस्सों और बांग्लादेश के 64 जिलों का अब तक दौरा कर चुके हैं। अपनी इस पैदल यात्रा के दौरान उन्होंने कई बार लिफ्ट भी ली हैं।*
रोहन ने बताया कि उनका इस यात्रा को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक और इसके खतरनाक प्रभावों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना और देशवासियों को विविधता में एकता का संदेश देना है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण के बारे में अपना संदेश देने के लिए उन्होंने कई स्कूलों और संस्थानों का दौरा भी किया है।
*रोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी यह पैदल यात्रा अभी भी जारी है, वो अब साइबेरिया में ओमियाकोम शहर तक चलेंगे, जहां का तापमान -72 डिग्री सेल्सियस है और यह पृथ्वी पर सबसे ठंडा स्थान है। उन्होंने बताया कि वो भारत से जमीन के रास्ते वहां पहुंचने वाले पहले दक्षिण एशियाई होगे। रोहन का कहना है कि साइबेरिया पैदल जाते समय वो अगले 5 वर्षों में रास्ते में पड़ने वाले दक्षिण एशिया के 20 देशों को पार करेंगे।*

Subscribe to my channel


