अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलवर दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व पार्षद सुमन चौधरी, भाजपा पूर्व पार्षद रिचा भारद्वाज, भाजपा कार्यकर्ता ऊषा भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान गोरक्षक के रूप में पहचान रखने वाली अंजना दीवान भी मंच की ओर जाती हुई नजर आईं। वहीं, मंच पर मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले अधिकारियों के बीच भी बातचीत का दौर चलता रहा।

इस दौरान खैरथल-तिजारा जिले की सीआईडी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रीति राठौड़ तथा तहसीलदार शैतान सिंह मुख्यमंत्री के मंच पर आने से पूर्व आपस में चर्चा करते हुए दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी सक्रिय रहीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी चर्चा का विषय रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button