देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समुदाय धार्मिक कार्यों में ले रहा है बढ़-चढ़कर भाग

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*          

 नारनौल में मंगलमुखी किन्नर समुदाय शहर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में जिस तरह बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है, उसकी सारे शहर में सर्वत्र चर्चा है। गणेश चतुर्थी पर शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पिछले कुछ दिनों से किन्नर समुदाय को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाकर उनसे विधिवत पूजा अर्चना कराई जा रही है। उससे भी लोगों में यह चर्चा है की किन्नर समुदाय भी अब उनके समाज का एक हिस्सा बन चुका है।

          *बुधवार को मोहल्ला मियां की सराय में गणपति महोत्सव की द्वितीय दिवस की संध्या आरती पर समाजसेवी किन्नर गुरु विनोद सैनी की अगुवाई में पूरे किन्नर समुदाय से दीपक प्रज्ज्वलित कराके गजानन महाराज की आरती कराई गई। यहां पहुंचने पर आयोजकों ने विनोद गुरु और उनके किन्नर समुदाय का पटाखे चलाकर बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित मोहल्ले की महिलाओं ने किन्नर समुदाय से आग्रह किया कि, उनकी खुशियों के मौके पर वे बार-बार आते रहे। क्योंकि उनके आगमन से उनके चरण मात्र पड़ने से ही जगह पवित्र हो जाती है।*

               इस अवसर पर किन्नर समुदाय की गुरु मां महक मौसी ने पूरी किन्नर टीम की तरफ से वहां के युवाओं के लिए नौकरियों की कामना की और सब की खुशियों के लिए उन्हें दुआएं दी तथा गुरु मां ने समुदाय की तरफ से 21 हजार रुपए की नगद धनराशि गणपति मंडल को प्रदान की। 2100 की धनराशि प्रसाद के लिए व 1100 रुपए की राशि पुरोहित महाराज को भेंट स्वरूप प्रदान की।

           *वहीं बुधवार की रात्रि ही एक अन्य गणपति महोत्सव के कार्यक्रम में किला रोड के पास, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के पिछले गेट के नजदीक भी समाजसेवी विनोद गुरुजी की अगुवाई में मंगलमुखी किन्नर समुदाय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनसे मंगल आरती कराई गई और उनका पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। यहां पर लोगों का किन्नर समुदाय के प्रति प्रेम देखते ही बन रहा था।*

               इस मौके पर लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के साथ-साथ किन्नर समाज के भी जय घोष के नारे लगाए। उपस्थित महिलाओं व पुरुषों ने किन्नर समुदाय की गुरु मां महक मौसी, लड्डू, नेहा इत्यादि सभी के पांव छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने भी इस अवसर पर सभी के लिए मंगल कामना की और उनको दुआएं दी। गुरु मां महक मौसी ने इस अवसर पर भी 21हजार रुपए की नगद राशि प्रभु के चरणों में समर्पित की। किन्नर समुदाय पिछले कुछ दिनों से निष्काम भाव से दो से तीन कार्यक्रमों में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं और लोग भी उनके आगमन पर बड़े खुश होकर उनसे आशीर्वाद और दुआएं ले रहे हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button