LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़मंदसौरमध्य प्रदेश
मीणा समाज को आदिवासी का दर्जा दे सरकार इसके लिए समाजजनो ने कलेक्त्टर को सोपा ज्ञापन

ब्यूरो,,रिपोर्ट दशरथ माली
मीणा समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रहलाद रावत के नेतृत्व में आज दिनांक 18/9/2023 सोमवार को माननीय कलेक्टर महोदय जिला मंदसौर को ज्ञापन दिया गया है ज्ञापन में समाज द्वारा बताया गया की पूर्व में मीणा समाज को अन्य राज्यो की तरह मध्यप्रदेश में भी आदिवासी का दर्जा था और मीणा समाज को आरक्षण का लाभ मिलता था लेकिन कुछ समय पूर्व की सरकारों ने मीणा समाज के आरक्षण को मध्यप्रदेश में समाप्त कर दिया। जबकि मीणा समाज मूलत राजस्थान से निकला हुआ है हमारे आज भी बच्चे बच्चियों के विवाह राजस्थान में होते हैं और उनके बच्चे बच्चों के विवाह मध्य प्रदेश में होते हैं लेकिन राजस्थान की मीना समाज को अनुसूचित जन जाती का दर्जा दिया गया है उन्हें वहां पर आरक्षण प्राप्त होता है लेकिन मध्य प्रदेश की मीणा समाज को पिछड़ा वर्ग में लिया गया है और हमें आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया।जब सरकार एक देश एक कानून की बात करती है तो मध्य प्रदेश में भी मीणा समाज को अन्य राज्यों के साथ एसटी का दर्जा दिया जाना चाहिए। उक्त मांग को लेकर मीणा समाज के सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट में उपस्थित हुए और देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नाम ज्ञापन माननीय कलेक्टर महोदय को दिया गया। ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से युवा प्रदेश महामंत्री श्री चन्द्र प्रकाश पंडा,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम मीणा युवा जिला अध्यक्ष निलेश मीणा प्रदेश प्रचार मंत्री देवकिशन फौजी,प्रदेश कार्यकारणी समिति सदस्य अमरलाल मीणा,रामेश्वर रावत जिला पंचायत सदस्य दिनेश जी मीणा श्याम मीणा रामदयाल मीणा घनश्याम मीणा टीड़वास पत्रकार लक्ष्मी नारायण रावत,वजेराम रावत,सूरजमल रावत, सोनू मीणा राजू मीणा, दशरथ मीणा प्रहलाद मीणा
भेरुलाल मीणा टिडवास मुख्य रूप से उपस्थि रहे।

Subscribe to my channel


