दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सरकार और CJP के बीच बनी सहमति, तीनों मांगें मानने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने वापस लिया आंदोलन

सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच बैठक के बाद बड़ा फैसला हुआ है। जेपी नड्डा ने बताया कि मांगों पर सहमति बनी है एफआईआर वापस ली जाएगी।

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

नई दिल्ली l केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच हुई बैठक के बाद संगठन ने अपना आंदोलन तत्काल प्रभाव से खत्म करने का ऐलान कर दिया है। नई दिल्ली में हुई संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है, इसलिए संगठन ने सद्भावना के आधार पर आंदोलन वापस लेने का फैसला किया है।

CJP के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर भरोसा दिलाया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक अपने घर लौटने की अपील की है।

         सरकार ने क्या-क्या आश्वासन दिए?

CJP के नेताओं के मुताबिक, संगठन की सबसे बड़ी मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के रूप में पूरी हो चुकी है। इसके अलावा सरकार ने प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने, भविष्य में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने और NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों में आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को नियमों के तहत अधिकतम मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

सौरव दास ने कहा, “सरकार ने हमारी तीनों मांगें स्वीकार कर ली हैं। हम सभी प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे अपने-अपने घर लौट जाएं।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button