LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बारिश में बाढ़ के खतरे को देखते हुए देवरान में पहुंचा प्रशासनिक अमला

रिपोर्टर, दशरथ माली ,चचोर 

 

देवरान, तहसील रामपुरा जिला नीमच मध्य प्रदेश।। कलेक्टर दिनेश जैन एसपी अमित जी तोलानी एसडीएम पवन जी बारिया, रामपुरा तहसीलदार , मुकेश निगम , और राजस्व विभाग का पूरा अमला द्वारा किया गया गांधी सागर जलाशय के किनारे पर बसे ग्राम देवरान का दौरा वह सभी ग्राम वासियों को हर स्तर पर अलर्ट रहने को कहा गया। नीमच जिले के रामपुरा तहसील के अंतर्गत एक छोटा सा गांव देवरान मैं प्रशासन ने किया ग्राम वासियों को अलर्ट भयंकर बारिश को देखते हुए गांधी सागर जलाशय में पानी की भयंकर आवक बढ़ रही है ।। ज्ञात हुआ है की गांधी सागर डैम के 5 छोटे गेट खोले गए । इसीलिए प्रशासन द्वारा सभी ग्राम वासियों को आवश्यक निर्देश दिए वह ग्राम देवरान के निचली बस्ती को हर संभव सतर्क रहने को कहा गया है।। वही ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन हर तरह से मुस्तैद हैं 2019 में हमारे गांव में बाढ़ आ गई थी जिससे हमारे गांव के जन धन की अति हानि हुई थी पर इस बार हम लोगों ने सारी बचाव कार्य की तैयारी कर रखी है हम हर संभव बाड से निपटने के लिए तैयार हैं बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए सभी ग्रामीण भी हम एकत्रित हैं ।।देवरान के सरपंच वीरेंद्र जी पाटीदार द्वारा कहा गया है कि पंचायत द्वारा राहत कार्य और कैंप की व्यवस्था की गई है और बाड़ जैसे हालात को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं प्रशासन की ओर से और ग्राम पंचायत की ओर से राहत बचाव कार्य के सारी व्यवस्थाएं हम लोगों ने कर रखी है।।। सुनते हैं ग्रामीणों से,

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button