अपराधब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
धोलेड़ा क्रेशर जोन में रंगदारी मामला: पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया”

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
धोलेडा क्रेशर जोन संचालको से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीआईए और थाना की टीम को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिनके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पटीकरा नारनौल का दिलावर उर्फ बिट्टू और समालखा सोनीपत का सुरेंद्र उर्फ भोलू शामिल है।
*इस बारे में एक स्टोन क्रशर संचालक विनीत कुमार वासी दाढ़ी आदमपुर ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने की शिकायत थाना शहर नारनौल पुलिस को दी, जिसमे उसने बताया कि अज्ञात मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आया और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ में पता लगाया कि धोलेड़ा के एक अन्य स्टोन क्रेशर के संचालक से इन्ही आरोपितों ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी, जिसकी शिकायत सूबे सिंह ने निजामपुर थाना में दी। शिकायतकर्ता सुबे सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके पास से अज्ञात ने फोन पर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी।*

Subscribe to my channel


