LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

Lakhimpur Kheri थाना मैलानी पुलिस द्वारा, सगे भाई की हत्या के अभियोग में वांछित नामजद अभियुक्त को आलाकत्ल 01 अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया

* जनपद खीरी दिनांक 09.09.2023*

थाना मैलानी पुलिस द्वारा, सगे भाई की हत्या के अभियोग में वांछित नामजद अभियुक्त मृतक के छोटे भाई वीरपाल पुत्र चेतराम को आलाकत्ल 01 अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया

पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, श्री गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09.09.2023 को थाना मैलानी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 325/23 धारा 302 भादवि में वांछित नामजद अभियुक्त वीरपाल पुत्र चेतराम को जोखेपुर नहर पुलिया संसारपुर बांकेगंज रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल चाकू (खून लगा हुआ) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वीरपाल उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि उसके द्वारा अपने सगे बड़े भाई राजपाल की हत्या जमीन जायदाद को लेकर रंजिश व अपनी भाभी (मृतक की पत्नी) से प्रेम संबंध के कारण की गई थी। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

वीरपाल पुत्र चेतराम नि0 वार्ड नं0 5 कस्बा व थाना मैलानी जनपद खीरी, हाल पता- ग्राम जवाहरपुर ग्रन्ट नं0 10 थाना मैलानी जनपद खीरी

*बरामदगी-*

घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल चाकू (खून से सना हुआ)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1-थानाध्यक्ष मैलानी, श्री देवेन्द्र कुमार

2-हे0का0 जयप्रकाश राय

3-का0 जाबिर हुसैन

4-म0का0 चारू पाठक

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button