LIVE TVअलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

तिजारा विधायक ने लिया गोगापीर मेले में भाग

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

तिजारा- तिजारा विधायक संदीप यादव ने ग्राम बंधड़ा में बाबा गोगा पीर मेले में अतिथि के रूप में भाग लिया। विधायक यादव ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी एवं मंच के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। विधायक यादव ने मंच के माध्यम से लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में मेरे द्वारा मेहनत करके विभिन्न क्षेत्र में विकास के कार्य कराए गए हैं जिसका सीधा लाभ आम जन को मिल रहा है। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच विक्रम सिंह यादव ने की। ग्राम बनधड़ा में विकास के कार्य जैसे महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल, सार्वजनिक निर्माण विभाग से सड़क कार्य, विधायक निधि कोटे से इंटरलॉकिंग टाइल्स, बंद पाइपलाइन व अन्य कार्य कराए जाने पर ग्रामवासियों के द्वारा विधायक का फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button