LIVE TVधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

कंश की काल कोठरी से निकल नंदबाबा के घर पहुंचे वासुदेव कृष्ण

श्रीद्वारकाधीश मंडल ने जन्माष्टमी पर्व पर निकाली भव्य प्रभात फेरी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

     श्री द्वारकाधीश मंडल नारनौल ने आज वीरवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व एक भव्य प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में आगे-आगे वसुदेव के रूप में सूरज कौशिक अपने सिर पर टोकरी में भगवान श्रीकृष्ण को उठाए हुए प्रभात फेरी का नेतृत्व कर रहे थे वहीं श्री द्वारकाधीश मंडल के सभी सदस्य एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति श्री कृष्ण ध्वज लेकर भजन गाते हुए व पुष्प वर्षा करते हुए साथ-साथ चल रहे थे। लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर प्रभात फेरी में भगवान कृष्ण के दर्शन किए तथा आर्शीवाद लिया। प्रात: करीब 6 बजे पुरानी कचहेरी स्थित श्री हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रभात फेरी डोल-नगाड़ों के साथ श्री राधे-कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हाथी-घोड़ा पाल की, जय कनैहया लाल की-नारों की गूंज के साथ शहर के मुख्य मार्ग महावीर चौक, रेस्ट हाऊस, तालाब बहादुर सिह रोड़, किलारोड़, आजाद चौक, मानक चौक, पुल बाजार से होते हुए 5 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करके पुन: मंदिर प्रांगण में पहुंची।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button