LIVE TVराजस्थानशिक्षाहनुमानगढ़

एस.के.एम. पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

संवाददाता हरपाल सिंह हनुमानगढ़ 

एस.के.एम. पब्लिक स्कूल, ग्रामोत्थान विद्यापीठ, संगरिया में शिक्षकोें के योगदान को सम्मान देने के लिये शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी केशवानंद एवं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस पश्चात रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें शिक्षकों को छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष सम्मान दिया गया। 5 सितम्बर को देश के पहले उपराष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य एसके मुरारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी संस्कृति में गुरू का नाम माता पिता के साथ ही सम्मान से लिया जाता है। शिक्षक अपने विद्यार्थियों को न सिर्फ शैक्षणिक स्तर पर तैयार करते हैं बल्कि उन्हें शारीरिक, मानसिक , सामाजिक एवं व्यावहारिक तौर पर भी मजबूत बनाते हैं। छात्रों ने शिक्षको के लिए मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया। सुखराज सिंह सलवारा, सचिव, ग्रामोत्थान विद्यापीठ ने भी अपनी तरफ से सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर प्राचार्य एस.के.मुरारी ने सभी छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के सफल आयोजन के लिए बधाई दी व सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button