LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

नारनौल के महिला राजकीय कन्या महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर रंगरंग कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा 

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

नारनौल के महिला राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर रंगरंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। सभी छात्राओं ने शिक्षकों के लिए एक बड़े केक का भी प्रबंध किया था, जिसको स्कूल के प्रिंसिपल ज्ञानचंद जी के हाथों से कटवाए गया साथी इस मौके पर राजकीय कन्या महाविद्यालय की सभी शिक्षिका भी मौजूद रही। शिक्षिका ममता शर्मा, गीता यादव व अन्य महिला शिक्षिका मौजूद रही। शिक्षक दिवस के इस मौके पर छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया ।जिसमें सभी छात्राओं ने चुटकले, संवाद और अपनी मनपसंद नृत्य पर प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य ज्ञान चंद जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए, देश के महामहिम पूर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन संघर्ष और बेटियों के समाज में भागीदारी को लेकर संबोधन दिया। प्राचार्य ज्ञानचंद जी ने छात्रों से संवाद भी किया। प्रिंसिपल ज्ञानचंद जी ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि एक शिक्षक चरित्र निर्माण में सहायक होता है भले उन्हें माता-पिता जन्म देते हैं।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button