LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
एडिशनल एसपी श्री विपिन शर्मा का बी आई आई ए ऑफिस कहरानी में विदाई समारोह एवं श्री दिलीप सैनी का स्वागत समारोह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
आज दिनांक 31 अगस्त 2023 दिन बृहस्पतिवार को बी आई आई ए ऑफिस कहरानी में अध्यक्ष श्री प्रवीण लांबा एवं प्रतिनिधि मंडल ने एडिशनल एसपी विपिन शर्मा जी का विदाई समारोह किया जिसमें उन्हें फूलों के गुलदस्ते के साथ-साथ साल उड़ाकर उनका सम्मान किया तथा बी आई आई ए अध्यक्ष प्रवीण लांबा ने सिर पर स्वाफा बांधकर हार्दिक अभिनंदन किया, यहीं पर आज नए एडिशनल एसपी श्री दिलीप सैनी का स्वागत समारोह किया जिसमें उन्हें फूलों के गुलदस्ते के साथ-साथ साल पहनाकर उनका स्वाभिमान बढ़ाया तथा प्रवीण लांबा जी ने श्री दिलीप सैनी को स्वाफा बांधकर हार्दिक अभिनंदन किया, मौके पर श्री हरिराम शर्मा जी श्री ओपी अग्रवाल जी श्री सत्येंद्र चौहान जी श्री मुकेश शर्मा श्री प्रवीण लांबा एवं श्री हरीश गौड़ ने श्री विपिन शर्मा जी के सम्मान में अपने-अपने विचार व्यक्त किये, महंत श्री बालक दास जी ने कहा कि हम किसी को विदाई नहीं कर सकते हम विपिन शर्मा जी का सम्मान करते हैं और नए एडिशनल एसपी दिलीप सैनी जी का स्वाभिमान बढ़ाते हैं, श्री दिलीप सैनी जी ने कहा कि मैं 24 घंटे उपलब्ध रहूंगा आप कभी भी फोन करें, आएं , आपके लिए हमेशा दरवाजे खुले हुए हैं और कहा कि मैं किसी को भी विपिन शर्मा जी की कमी महसूस नहीं होने दूंगा, विदाई एवं स्वागत समारोह में कई उद्योगपति उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


