उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा कांवड़ियों पर की गई भव्य पुष्प वर्षा

रिपोर्ट वैद्यराज संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75 स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा कांवड़ियों पर की गई भव्य पुष्प वर्षा
*दिनांक: 10 अगस्त 2026*
पवित्र श्रावण मास के पावन अवसर पर जनपद लखीमपुर खीरी में शिव भक्तों (कांवड़ियों) के स्वागत एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रशासनिक स्तर पर भव्य पहल की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम यात्रा की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा शिविर, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता एवं यातायात डायवर्जन की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


Subscribe to my channel


