धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सावन के दूसरे सोमवार पर जागसा महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक, लगाए गए बिल्व पत्र के पौधे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
पवित्र सावन मास के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर कृष्णा सेवा संस्थान एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा जागसा स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ का दूध, जल और बिल्व पत्र से अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
पूजा-अर्चना के उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिर परिसर में बिल्व पत्र (बेलपत्र) के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे व पारसमल भंडारी ने सावन माह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति के साथ-साथ प्रकृति की सेवा और वृक्षारोपण करना भी ईश्वर की सच्ची आराधना है।
साथ ही पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प के साथ संस्थान द्वारा वसुंधरा श्रृंगार योजना के अंतर्गत सावन के प्रत्येक सोमवार पर पिछले पांच वर्षो से शिवालयों में बिल्वपत्र लगाए जा रहे है ताकि शिव भक्तो को बिल्व पत्रक आसानी से उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर महंत बालक वान मठ जागसा व संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ तथा संस्थान के आनंद दवे, इंद्रदास वैष्णव, भवानी सिंह, वीरेंद्र सिंह, रानूलाल व्यास, रावता राम, उदाराम वाल्मीकि व कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


