जयपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय को मिला ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड-2026’
25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज के सानिध्य में जयपुर में हुआ सम्मान समारोह

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
जयपुर। संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन एवं अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस तथा भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री तथा स्वतंत्र भारत के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव का समापन समारोह जयपुर स्थित रोटरी क्लब सभागार, हथरोई फोर्ट के निकट सम्पन्न हुआ
समारोह में भुसावर निवासी इंजीनियर नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, एडवोकेट को मंच की चयन समिति द्वारा उनके व्यावसायिक एवं सामाजिक कार्यक्षेत्र में राष्ट्रहित के लिए किये जा रहे उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयनित कर ‘सरदार पटेल गौरव अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया श्री पाण्डेय को यह अवार्ड समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री जे.के. रांका, अध्यक्ष, सेवानिवृत्त सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय भारत एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती शील धाभाई, पूर्व महापौर, जयपुर नगर निगम व अतिथी श्री राजेन्द्र नायक, अध्यक्ष (राज्यमंत्री), राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग तथा समारोह के अध्यक्ष डॉ. हुकुम चन्द्र गणेशिया, वरिष्ठ कानूनविद एवं कुलपति, रोमा इंटरनेशनल कल्चर यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली के कर कमलों के द्वारा 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के ध्वज के सानिध्य में प्रदान किया गया
इंजीनियर पाण्डेय के लिए यह विशेष अवसर रहा कि उन्हें यह अवार्ड संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच फाउण्डेशन एवं अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच फाउण्डेशन के संयुक्त आयोजन में यह सम्मान प्राप्त हुआ।

Subscribe to my channel


