उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
सिंचाई बन्धु की बैठक 12 अगस्त को, विकास भवन सभागार में होगा आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 10 अगस्त 2026 (सू.वि.)। सिंचाई बन्धु की बैठक आगामी 12 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सिंचाई बन्धु के उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि करेंगे।
यह जानकारी सिंचाई बन्धु के नोडल अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खण्ड-4 द्वारा दी गई है। बैठक में सिंचाई व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों, नहरों एवं किसानों से संबंधित समस्याओं तथा उनके निराकरण को लेकर चर्चा की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।
Subscribe to my channel


