LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

Bhiwadi News बाबा मोहनराम मेला एडवाईजरी

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

श्री करन शर्मा पुलिस अधीक्षक जिला भिवाडी के निर्देशन में व श्री दिलीप कुमार सैनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला भिवाडी के पर्यवेक्षण में बाबा मोहनराम मेले (दिनांक 30.08.2023 से 01.09.2023) में लगभग 1500 पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सम्भालीं जा रही हैं। जिसमें जेब कतरों तथा अन्य असमाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए डी. एस. टी. व जिला विशेष शाखा के पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में नियोजित किया गया हैं ।

दर्शानार्थी/श्रद्धालुओं के लिए:-

1. मेले में आने वाले दर्शानार्थी/श्रद्धालुगण कीमती सामान जेवरात पहनकर और साथ लेकर नहीं आवे ।

2. अपने कीमती सामान को सही ढंग से सुरक्षित रखें।

3. किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा दिए गए खाद्य / पेय पदार्थ का सेवन नहीं करें।

4. ट्रैफिक तथा पुलिस द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करें तथा पुलिस व मेला व्यवस्थापक की मदद करें।

5. किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या कोई व्यक्ति मिलने पर तुरन्त पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 100, 112, 8764874393, 01493-294100 पर सूचना देवें।

6. किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे / लोभ / प्रलोभन में नहीं आवे अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। भण्डारा लगाने वालों के लिए:-

1. पुलिस लाईन से पहले ही भण्डारा लगाया जाये।

2. पुलिस लाईन रोड से बाबा मोहनराम मंदिर तक भण्डारा नहीं लगाने दिया जायेगा।

3. भण्डारा लगाने वाले सभी अपने साथ डस्टबिन रखेगें किसी तरह का कचरा नहीं फैलायेगें अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

4. भण्डारा रोड के साईड में खाली जगह पर ही लगाया जाये ताकि आवागमन बाधित नही हो ।

5. भण्डारा में भोजन की शुद्धता व स्वच्छता बनाये रखें।

> दुकानदारों के लिए:-

1. दुकान रोड तथा फुटपाथ पर नही लगाई जावे अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही होंगी 

2. खाने पीने की दुकान लगाने वाले अपने साथ डस्टबिन रखेगें और कचरानहीं फैलायेगें। 3. किसी तरह का अशुद्ध खाद्य पदार्थ मिलता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

4. गैस सिलेण्डर या अन्य ज्वलनशील पदार्थ का मंदिर परिसर में लाना व प्रयोग करना निषेध है ।

5. कोई व्यक्ति दुकान लगाने के नाम पर रूपये की मांग करता है, तो पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 100, 8764874393, 01493-294100 पर सूचना दे ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सके।

नोटः-

1. मेला स्थल पर कट्रॉल रुम बनाया गया है ।

2. मेले परिसर में अगर कोई लावारिस/मंदिग्ध वस्तु मिले तो उसे

छुएँ नहीं व तुरंत पुलिस को सूचित करें।

3. मेले में अगर कोई लावारिस बच्चा या व्यक्ति मिले तो तुरंत मेला कंट्रोल रूम को सुपुर्द कर दे ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button