LIVE TVअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

विधायक ने किया तिजारा हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण

संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट 

 

 

तिजारा- तिजारा विधायक संदीप यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिजारा का औचक निरीक्षण किया। विधायक यादव ने अस्पताल पहुंचकर सफाई व्यवस्था व मरीजो का हाल-चाल जाना। तिजारा विधायक यादव के अचानक अस्पताल पहुंचने से अस्पताल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए एवं चिकित्साकर्मी इधर-उधर भागते दिखे। विधायक को निरीक्षण में सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आगे से सफाई व्यवस्था की पुनरावर्ती नही होनी चाहिए, अन्यथा आपके खिलाफ कार्यवाही की जावेगी। इस दौरान नगर परिषद तिजारा सभापति झब्बूराम सैनी, बीसीएमओ डॉ मनोज यादव, डॉ राजेन्द्र सिंह, मंडी चेयरमैन सरजीत मेघवाल, वाइस चेयरमैन जेपी यादव, सरपंच रोकी, मण्डल अध्यक्ष ईश्वर सैनी, एडवोकेट दीपक यादव, मूकेश सैनी सहित लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button