कांग्रेसी नेता दिनेश शर्मा उर्फ पालाराम ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्राम महरमपुर में जनसंपर्क कर ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया।
*उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिए जाएंगे व खाली पड़े सभी सरकारी पदों को भरा जाएगा। 300 यूनिट तक बिजली का बिल माफ किया जाएगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कांग्रेस राज के दौरान बनाई गई पुरानी खेल नीति को दोबारा लागू किया जाएगा।*