LIVE TVदेशनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
राजीव गांधी जी की 79वीं जन्म-जयंती: कांग्रेस कमेटी ने आयोजित किया भव्य समारोह

संवाददाता दशरथ माली की रिपोर्ट
*आज पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न,संचार क्रांति के अग्रदूत, देश को जवाहर नवोदय विद्यालय की अभूतपूर्व अदभुत सौगात देने वाले, पंचायतीराज के पुरोधा,देश को 21 वी सदी में ले जाने वाले महान नेता स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की 79 वी जन्म जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी रामपुरा के अध्यक्ष श्री संदीप सोनी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस परिवार द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर देश के नवनिर्माण में उनके द्वारा किए गए कार्यों को,देश के लिए उनके बलिदान को याद कर, उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता समाजसेवी श्री प्रकाश जी घोटा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री ऋषभ जी चोरड़िया,जिला कांग्रेस महामंत्री श्री रफीक भाई कुतुब,शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रईस पठान एडवोकेट, श्री प्यारचंद जी माली,श्री विनोद जी आजाद एडवोकेट, श्री तालिब भाई बेग,सेक्टर अध्यक्ष श्री डॉक्टर यशवंत राव जी पवार, शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व पार्षद श्री नग्गू भाई पहलवान, श्री विजय गेहलोद, श्री सहिदु भाई शाह,श्री अकरम भाई पठान, शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री उदित श्रीमाल,श्री संजय जी चेलावत,श्री सुरेन्द्र जी घोटा,श्री जीतू भाई माली, श्री दीपक मौर्य आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे । उक्त जानकारी रामपुरा शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता श्री ललित शर्मा ने दी ।*

Subscribe to my channel


