मनासा। टामोटी के ग्रामीणों को अब सार्वजनिक मांगलिक कार्यक्रम के लिए भटकना नही पड़ेगा। इसके लिए यहां 4000 वर्ग फिट का डोम बनकर तैयार हो गया है जिसमे 800 से 1000 लोगो का कार्यक्रम हो सकता है। यह सुविधा मिली विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू की पहल से। विधायक मारू ने 13.33 लाख की लागत से डोम स्वीकृत किया। डोम मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विधायक मारू का स्वागत किया। विधायक मारू को राजस्थानी पगड़ी पहनाई ओर साज सज्जित ऊंट पर बिठाया और ढोल बाजे से स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित कर आभार माना।
टामोटी में भागवत कथा चल रही है। बुधवार को विधायक मारू टामोटी पहुँचे। यहां व्यास पीठ को नमन किया और ग्रामीणों के साथ कथा श्रवण की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक मारू का राजस्थानी अंदाज में स्वागत सत्कार कर डोम मिलने पर आभार माना।
*विधायक मारू ने कहा स्नेह से अभिभूत हु*
टामोटी में ग्रामीणों ने स्वागत अभिनंदन कर जो प्यार लुटाया उससे अभिभुत है।