
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी से प्रारंभ होकर तिरंगा यात्रा का तिजारा के रामलीला ग्राउंड में समापन होगा, यात्रा भिवाड़ी के विभिन्न जगहों पर जाते हुए टपूकड़ा पहुंचेगी उसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन तिजारा की रामलीला ग्राउंड में किया जाएगा जहां वक्ताओं द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा जिसमें विभाजन की विभीषिका के बारे में लोगों को बताया जाएगा और उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा, यात्रा का भिवाड़ी टपूकड़ा और तिजारा में जगह-जगह फूलों की बरसात करके हार्दिक स्वागत किया जा रहा है! यात्रा के संयोजक तिजारा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सभापति संदीप दायमा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की लोगों से अपील की, और लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की गई! इस अवसर पर अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, बने सिंह बिधूरी, दिनेश बेदी, चित्रा शर्मा, रामवीर शाहाबादी, एडवोकेट पुरुषोत्तम सैनी, भारत सैनी, पवन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष भिवाड़ी, मुंडावर विधायक मनजीतधर्मपाल, कंचन तिवारी सहित हजारों की संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे!

Subscribe to my channel


