LIVE TVदेशधर्ममहेंद्रगढ़हरियाणा
नारनौल,में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रभात फेरी संगठन के तत्वाधान में निकाली गई प्रभात फेरी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*दिनांक 13 अगस्त 2023 रविवार को श्रावण महीने के पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर प्रभात फेरी संगठन के तत्वाधान में प्रातः 6:00 बजे किला रोड़ से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया*
*प्रभात फेरी के मुख्य यजमान श्री अमित कुमार चौधरी एडवोकेट परिवार ने ठाकुर जी को पुष्प अर्पित करके प्रभात फेरी का शुभारंभ किया*
*प्रभात फेरी की आध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य सतीश शर्मा ने की*
*प्रभात फेरी इंचार्ज घनश्याम गर्ग ने कहा कि राधा नाम लेने से मनुष्य 84000 योनियों के क्रम बंधन से मुक्त होकर भगवान के परमधाम हो जाता है,और भगवान कृष्ण उसको जीवन के कर्म बंधन से मुक्त करके,आवागमन के चक्कर से मुक्त कर देते हैं। राधा नाम लेने से मन और आत्मा दोनों पवित्र होती है एवं पशु पक्षियों पेड़ पौधों एवं घर के बुजुर्ग जो घर से नहीं आ सकते, उन्हें भी राधा नाम संकीर्तन सुनने को मिलता है। यह एक बड़े पुण्य का कार्य है। राधा नाम लेने से मनुष्य की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं, और उसके जीवन में सदेव खुशहाली ही खुशहाली बनी रहती हैं, एवं मनुष्य मानव जीवन के कर्म बंधन से मुक्त होकर प्रभु के चरणों में अपना स्थान बना लेते हैं,एवं राधा रानी की विशेष कृपा उन पर बनी रहती है*
*कार्यक्रम के अध्यक्ष भूपेश संघी ने बताया कि गौ माता की सेवा बड़े पुण्य से मिलती है, एवं गौ माता की सेवा करने से, सात पीढ़ियां भवसागर से पार जाती है । इसलिए उन्होंने आह्वान किया कि हमें जब भी समय मिले, गो माता की सेवा करनी चाहिए*
*प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प अर्पित करके एवं आरती उतार कर स्वागत किया गया*
*इस अवसर पर पर्यावरण बचाओ संगठन के अध्यक्ष राजेश शर्मा द्वारा उपस्थित सभी महिलाएं एवं पुरुषों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए*
*प्रभात फेरी संगठन एवं श्री गो माता युवा सेवा समिति द्वारा श्री उपचार गौशाला में गौ माता के लिए हरि चरी की स्वामिनी की गई । जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने शामिल होकर गौ माता को हरि चरी खिलाकर पुण्य लाभ कमाया*
*प्रभात फेरी में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार, एडवांस योगा ग्रुप, श्री गो माता युवा सेवा समिति एवं शहर की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाए, बच्चे एवं सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे*

Subscribe to my channel


