LIVE TVअलवरधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मे, पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम किया आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, भगवान सहाय शर्मा एसएचओ टपूकड़ा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सोशल मीडिया के दुरुपयोग, ब्लैक मेलिंग, ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने के लिए कहा, तथा गुड टच बैड टच, पोक्सो एक्ट, बाल श्रम सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी! किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में नहीं आने, तथा छोटी से छोटी घटना अपने अभिभावकों व गुरुजनों से बताने को कहा, जिससे बड़ी आपराधिक घटनाओं से बचे रहें! सड़क सुरक्षा के बारे में बताते हुए कहा कि परिजनों के साथ मोटरसाइकिल पर बैठने से पहले, उन्हें हेलमेट लगाने, व कानों में लीड नहीं लगाने को कहीं! विद्यालय में अशोक का पौधा लगाकर पौधारोपण का संदेश दिया गया! महिला ओलंपिक में दौड़ का शुभारंभ कराया तथा खिलाड़ी छात्रों को मतदान जागरूकता रैली के लिए रवाना किया! संस्था प्रधान श्रीमती नीलम यादव ने पधारे हुए अतिथियों का पुष्प गुच्छ से व साफा पहनाकर सम्मानित किया! इस अवसर पर देवपाल एएसआई, कल्याण सिंह, सीताराम, शेर सिंह, भजन लाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button