LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

इनसो की हुंकार रैली से प्रदेश में युवाओं का जेजेपी के प्रति बढ़ा क्रेज

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

     *इनसो की हुंकार रैली से प्रदेश में युवाओं का जेजेपी के प्रति बढ़ा क्रेज….डिप्टी सीएम के नारे जय हरियाणा-जय मेवात से प्रदेश में बढ़ेगा भाईचारा*  

             हिसार में इनसो की हुंकार रैली में युवाओं का जबरदस्त क्रेज दिखा। यह प्रदेश में जेजेपी का बढ़ता हुआ ग्राफ है। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नारे जय हरियाण-जय मेवात ने साफ संदेश दिया कि जेजेपी पार्टी किसी जाति व धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। 

           *यह बात जेजेपी के जिला अध्यक्ष डा. मनीष शर्मा ने मीडिया के नाम जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हुंकार रैली कार्यक्रम ऐतिहासिक था। युवाओं में जोश-उत्साह था और यह युवाओं में जेजेपी के प्रति बढ़ते क्रेज को दर्शाता है। युवाओं के प्रेरक उप- मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की भी सोच युवाओं को आगे बढ़ाना है। इसी के चलते चुनावी घोषणा पत्र-2019 में पार्टी की ओर से किए गए वायदे प्रदेश में निजी कंपनी सेक्टर में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देना था, इसे सत्ता में आते ही पूरा किया गया।* 

           वहीं इनसो के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुराहवटा ने बताया कि हुंकार रैली में महेंद्रगढ़ जिला के युवाओं की संख्या सर्वाधिक रही। यहां का युवा प्रदेश की राजनीति में युवाओं की सोच को आगे बढ़ाने वाले दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। इसका नजारा रैली में भी दिखा। आने वाला समय युवाओं का है। प्रदेश का युवा दुष्यंत चौटाला को सीएम की कुर्सी पर बैठाने के लिए लालायित है। विधानसभा चुनाव को अभी एक साल से अधिक का समय है, इसके बावजूद युवाओं का जोश अभी से ऊफान पर है।      

            *महेंद्रगढ़ जिला से पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष युद्धवीर पालड़ी, अनमोल गुप्ता, महीपाल नंबरदार, जोनी तंवर, नवीन उन्हाणी, सतपाल पटीकरा, गजेंद्र पवेरा, सुंदर पहलवान, दिग्विजय शेखावत, इशु तंवर, बिज्जू गुर्जर, हरी गोस्वामी, विक्रम पहलवान व मोनू छितरोली आदि ने भी अपनी टीम के साथ हुंकार रैली में उपस्थिति दर्ज करवाई। दूसरी तरफ जेजेपी पार्टी के जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने कहा कि जेजेपी का ग्राफ अब हरियाणा के साथ-साथ देश के अन्य प्रदेश राजस्थान, दिल्ली, पंजाब व यूपी तक बढ़ा है। भविष्य में राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में जेजेपी पूरी तैयारी में है। जेजेपी अपने उम्मीदवार वहां से उतारेगी और उन्हें जीताकर विधानसभा में पहुंचाने का काम युवा कार्यकर्ता करेंगे।*   

            उन्होंने कहा कि हिसार की हुंकार रैली ने प्रदेश की राजनीति की भी दिशा तय कर दी है और आने वाले समय में जेजेपी और ज्यादा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। युवा अभी से मिशन-2024 को लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहे हैं तथा इसके सुखद परिणाम चुनावों में साफ तौर पर देखने को मिलेंगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button