खान खेड़ी ।।तहसील मनासा।। जिला नीमच।। मध्य प्रदेश।। खानखेड़ी निवासी देवीलाल धनगर जो की अपने जिंदा होने का सबूत ढूंढ रहा है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट काट कर थक चुका है और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दे चुका है कि साहब मुझे जिंदा कर दो।। क्योंकि पटवारी साहब ने मुझे कागजों में मृत घोषित कर दिया है ।।जिससे मुझे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।। और मैं अपने जिंदा होने का सबूत मैं खुद हूं।। साहब पर अधिकारी है कि अपना पल्ला झाड़ते हुए उसे आश्वासन देकर बार बार घर भेज देते हैं।।और कहते हैं कि हम कुछ करेंगे पर किसान हार थक्कर अब मीडिया के समक्ष आया और अपनी आत्मकथा सुनाएं,, देवीलाल धनगर ने बताया कि जब पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के रुपए जब बैंक में लेने पहुंचा तो पता चला कि उसके बैंक से राशि नहीं निकल पा रही हैं।। क्योंकि उसे मृत घोषित कर दिया गया है और उसकी वजह से उसे पीएम किसान सम्मान निधि के किस्त नहीं मिल पा रही हैं ।।इस संबंध में कलेक्टर दिनेश जैन ने संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए कि स्थिति जांच कर स्पष्ट करे।।किसान देवीलाल धनगर मंगलवार जनसुनवाई में पहुंचा और सभी अधिकारियों के बीच कहा कि साहब मुझे जिंदा कर दो और कागजों में जिंदा करने की गुहार लगाता रहा किसान।। जब किसान देवीलाल धनगर ने पटवारी से बात की तो पटवारी ने बताया कि यह सब त्रुटिवंश हो गया है जिसकी समस्या का निदान हम कर देंगे पर किसान बार-बार पटवारी से निवेदन करता रहा और पटवारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और किसान देवीलाल धनगर ने कहा,,, कि पटवारी ने मुझे कहा कि खर्चा पानी करेगा तो हम तेरा समस्या का निदान कर देंगे नहीं तो किसान सम्मान निधि के जो ₹6000 आ रहे हैं वह तुझे नहीं मिलेंगे ऐसे पटवारी के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई हो और किसान को न्याय मिले ऐसे जिले लेवल में कहीं मामले होते हैं जो अपने आप में दफन हो जाते हैं और जिम्मेदार अधिकारियों की वजह से बहुत से किसान अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो और मजबूर, मजदूर, किसान और असहाय लोगों को न्याय मिले।। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो।।।