LIVE TVनीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रामपुरा। समीपस्थ खिमला पंचायत के धमनिया गांव में एक 17 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत

संवाददाता दशरथ माली की रिपोर्ट 

 

धमनिया।। ग्राम पंचायत खिमला।। तहसील रामपुरा।। जिला नीमच।। मध्य प्रदेश।।रामपुरा तहसील मुख्यालय से करीब 10,,12 किलोमीटर दूर खिमला ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम धमनिया में एक 17 वर्षीय बालक की गांव में बने तालाब में सोच के लिए गया था ।जहां उसका पैर फिसलने से वह तालाब के अंदर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धमनिया में निवासरत प्रताप पिता बन्ना गरासिया जाति बंजारा उम्र 17 वर्ष जो कि कल सुबह 7:00 बजे गांव में ही बने तालाब पर प्रतिदिन दिनचर्या अनुसार शौचालय के लिए गया था ।जहां सोच के उपरांत तालाब में पैर फिसलने से प्रताप की तालाब में डूबने से मौत हो गई ।। और बालक कहीं देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को अंदेशा हुआ की बालक घर क्यों नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उक्त बालक की तलाशी पूरे गांव में कि मगर कहीं पर उक्त बालक का कोई अता पता नहीं चल पाया और आज सुबह उक्त बालक का शव तालाब में तैरता हुआ नजर आया गांव वालों में जब इसकी खबर लगी तो परिवार में मातम का माहौल निर्मित हो गया ग्रामीण जन एवं परिवार के सदस्यों ने बालक के शव को निकालकर रामपुरा पुलिस को सूचना की गई जहां रामपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को रामपुरा अस्पताल लाया गया जहां शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button