श्री दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह ग्राम तिगांवा कोटकासिम में धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता जयबीर सिंह ( कोटकासिम) अलवर

गुरुवार 27 जुलाई तिगांवा प्रजापति समाज बन्धुओं ने प्रथम श्री महाराज दक्ष प्रजापति जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया । कुलदेवी श्रीयादे मां व महाराज दक्ष प्रजापति जी का दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ मेघा सोनी मैरिज होम तिगावा, पाटन रोड़ पर बड़ी धूमधाम से किया गया जिसमे विशेष अतिथि जयप्रकाश प्रधान (थानागाजी),सतपाल सिंह अध्यक्ष (तिजारा) , पुर्व सरपंच राजाराम ग्राम पुर, बुधराम (थानागाजी) , कार्य क्रम में पधारें और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभी विशेष अतिथियों का सम्मान समाज के सभी लोगो ने साफा व फूलमाला पनहनाकर किया। इस प्रोग्राम में नेता सतपाल सिंह ने समाज को नई दिशा निर्देश दिया शिक्षा के बारे में विचार रखें। जयप्रकाश प्रधान ने समाज को आगे बढ़ाने की और संगठित होने के बारे में विचार रखें। पूर्व सरपंच राजाराम प्रजापति ने समाज को अवगत कराया की जैसे कि दहेज प्रथा, मृत्युभोज, गरीब परिवार के बच्चो की शिक्षा में समर्थन करने की बात कही।मेधावी छात्र व छात्राओं को मोन्यूमेंट देकर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया। कार्यक्रम में राजनीतिक रूप से एकजुट होकर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी मांग व अधिकार रखने हेतु विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम में युवाओं ने भी अपना जोश दिखाया व कार्यक्रम को सफल बनाया।

Subscribe to my channel


