
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान
तिजारा- तिजारा के ग्राम भोजावास में ग्रामीणों के द्वारा शिव मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे तिजारा विधायक संदीप यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विधायक यादव ने ग्रामीणों को भी सम्बोधित किया। भंडारे के कार्यक्रम में ग्रामीणों के द्वारा विधायक का स्वागत, सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान जयप्रकाश यादव, अजयपाल यादव, प्रीतम दायमा, हवासिंह दायमा, सुखराम, सुरेश, महासिंह, खेमराम, भीमसिंह, वीरसिंह, रामबीर, विपिन, मनदीप, विजय सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


