
फागी न्यूज़:
लोकेशन -चकवाडा
रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा
पौधारोपण कर लिया सुरक्षा का संकल्प! फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकवाड़ा में आज हरियालो चकवाड़ा अभियान व अपनों की याद पर्यावरण के साथ कार्यक्रम के तहत शमशान भूमि पर 101 पौधे लगाए! ग्राम पंचायत चकवाडा की ओर से पंचायत के युवा जिनका कम उम्र में ही आकस्मिक निधन हो गया उनकी याद में 101 पौधे लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली! शिवराज चौधरी पंचायत समिति सदस्य ने बताया कि लोगों ने हर साल पौधे लगाने का संकल्प लेकर पर्यावरण सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली हैं! शिवराज चौधरी ने ग्रामीणों द्वारा पौधे लगाने की अच्छी पहल को लेकर सराहना की व आभार व्यक्त किया! ग्रामीणों द्वारा बरगद,नीम, पीपल,गुलमोर,शीशम व करहड़ के छायादार पौधे लगाए गए। चकवाड़ा में इस वर्ष 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है आज पौधारोपण कार्यक्रम में शिवराज चौधरी पंचायत समिति सदस्य ,नारायण लाल देवंदा,बृजमोहन देवंदा,तेजपाल,ओमप्रकाश, अम्बालाल,मगनलाल,कालूराम पटेल सहित कई ग्रामीण व बच्चें मौजूद रहें! सभी सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण व पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया गया!

Subscribe to my channel


