
न्यूज़ फागी:
लोकेशन -फागी
रिपोर्ट- दिनेश कुमार शर्मा
उपखंड क्षेत्र के फागी कस्बे से हर वर्ष की भांति 8वीं बाबा अमरनाथ की यात्रा मित्र मंडल सेवा समिति के तत्वाधान में अमरनाथ यात्रा आज सुबह बस द्वारा रवाना हुई! सामाजिक कार्यकर्ता हनुमान सहाय शर्मा ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं ने चारभुजा मंदिर से ध्वज पुजन व त्रिशुल पुजन के साथ नगर भ्रमण किया! ग्रामीणों ने श्रद्धालुओ पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया!उसके बाद पंचायत समिति परिसर में स्थित साम्ब सदा शिव मंदिर में अल्पाहार करके बस के द्वारा यात्रा रवाना हुई। इस मौके पर फागी नगरपालिका चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा,डां रावत, बाबा अमरनाथ मित्र मंडल के सदस्य मनोज कुमावत ,रामकरण कुमावत, रमाकांत शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, शंकर सैन, शंकर शर्मा, बनवारी प्रजापत, ताराचंद सोयल,सोमू गौत्तम , चन्द्र प्रकाश शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।





फ़ोटो केप्चर। बाबा अमरनाथ की यात्रा रवाना हुई।
Subscribe to my channel


