खंडहर हालत में चचोर आंगनवाड़ी कार्यालय

रिपोर्ट ,,दशरथ माली चचोर
चचोर।। तहसील रामपुरा।।। जिला नीमच ।।।मध्य प्रदेश।।। चचोर। शासन की योजनाओं का उड़ाया जा रहा है मजाक जहां आप देख सकते हो कि किस तरह आंगनवाड़ी कार्यालय बड़ी ही खराब दुर्दशा में है।। क्योंकि यह बिल्डिंग पूरी तरह डैमेज हो चुकी हैं।। और कभी भी आंधी तूफान में गिर सकती है ।।और इसकी छत भी पूरी तरह नीचे गिर रही हैं।।जहां पर आशा उषा और आंगनवाड़ी अधिकारी।। महिलाएं।। प्रसूति महिलाएं।।। डॉ व अन्य बेबी व बच्चों का आना जाना रहता है।। उसी को हम आंगनवाड़ी कार्यालय कहते हैं ।।और उसी आंगनवाड़ी कार्यालय की दयनीय स्थिति को आप देख सकते हो।। कि किस तरह छत ने प्लास्टर छोड़ना शुरू कर दिया है।। और छत से सरिए दिखाई दे रहे हैं।।यह कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकता है । क्योंकि अधिकतर सरकारी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती हैं।।।और यहां पर किसी अधिकारी या किसी भी पंचायत के अधिकारी ने आज तक छत की तरफ नहीं देखा है कि आंगनवाड़ी कार्यालय किस हालत में जी रहा है।। क्योंकि यह सब ग्राम पंचायत की देखरेख में होते हुए भी इस को अनदेखा किया जा रहा है जिस तरह आप देख सकते हो कि कार्यालय के भीतर जो भी अधिकारी बैठे रहते हैं ।।उनमें से अधिकांश पंचायत के अधिकारी होते हैं जिनका अधिकांश समय आना-जाना रहता है पर पूरी बिल्डिंग डैमेज हो रही है।। इस और उनका ध्यान नहीं जाता है।। और उसको अनदेखा किया जा रहा है अगर कोई बड़ी अनहोनी होती है।। तो उसका जिम्मेदार कौन होगा शासन प्रशासन या ग्राम पंचायत चचोर।। आखिर कौन????

Subscribe to my channel


