अलवरधर्मभिवाड़ीराजस्थान

तिजारा के श्री शंकरगढ़ आश्रम में 5 दिन की श्री राम कथा का, भव्य कलश यात्रा निकालकर किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर राजस्थान

 

तिजारा के श्री शंकरगढ़ आश्रम में एकल अभियान श्रीहरि कथाकार योजना के माध्यम से 5 दिन की श्री राम कथा का भव्य कलश यात्रा निकालकर शुभारंभ किया गया, जिसमें कथाकार बहन सुश्री शिवांगी जी अयोध्या जी के श्री मुख से 5 दिन कथा का वाचन किया जाएगा! हिंदू समाज के द्वारा नगर में यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री शंकरगढ़ आश्रम पहुंची! कलश यात्रा में 50 गांव के आचार्य एवं कस्बा तिजारा की माता बहनों ने भाग लिया, जिसमें 351 कलश उठाए गए मुख्य वक्ता श्री ब्रजमोहन जी के द्वारा उद्बोधन किया गया ! कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला संपर्क प्रमुख भिवाड़ी प्रदीप कुमार जैन उर्फ डब्बू, श्री गिरधारी मिश्रा, राजेश निहाला, भगवान सिंह चौधरी, महर्षिजी शास्त्री, अनिल जी जिला कार्यवाह, यशपाल आचार्य, धर्मवीर सैनी अभियान प्रमुख, रामनिवास, धनपाल सिंह, जगदीश, सीताराम सहित सैकड़ों महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह के द्वारा किया गया!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button