LIVE TVअपराधअलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

Bhiwadi crime News माँ को खाना देकर लौट रही नाबालिक गायब

भिवाडी़ मे किराए पर रहता है परिवार सी सी टी वी खंगालने मे जुटी पुलिस

अलवर भिवाडी़ संवाददाता राजेश शर्मा

 

भिवाडी़ के खानपुर गाँव से आशियाना आँगन मे अपनी माँ को खाना देने आई एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की अचानक गायब हो गई। गुमशुदा लड़की की माँ ने भिवाडी़ फुल बाग थाने मे इसकी लिखित शिकायत दी है। अब पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे के माध्यम से नाबालिक लड़़की का पता लगाने मे जुटी हुई है। मुलरुप से बिहार की रहने वाली महिला भिवाडी़ के खानपुर गाँव मे एक कॉलोनी में किराये का कमरा लेकर रह रही है। वह आसपास के सोसायटियों मे खाना बनाने सहित झाडु़ पोछा का काम करती है। नाबालिक की माँ ने भिवाडी़ थाने मे लिखित रिपोर्ट मे बताया गया है कि वह शनिवार को आशियाना आँगन सोसायटी मे काम करने के लिए गई थी। और उसकी 14 वर्षीय बेटी खाना देने के लिए आई थी। दोपहर करीब 2:30बजे वह उसे खाना देने के बाद घर जाने के लिए सोसायटी के बाहर चली गई। लेकिन देर शाम तक घर नही पहुँची। आशियाना सोसायटी सहित खानपुर गाँव मे ईधर उधर तलाश करने के बाद भी नाबालिक का कहीं पता नही़ चला। नाबालिक के गायब होने से उसके परिजन भी बहुत परेशान है। फिलहाल पुलिस दी गई लिखित शिकायत के आधार पर गुमशुदा हुई नाबालिक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार नाबालिक घर पर ही रहती थी। वह स्कूल भी नही जा रही थी। उसके दो भाई और दो बहने है। जो सभी पढा़ई कर रहे है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button