उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में विद्यार्थियों को कराया गया योग की शुद्धि क्रियाओं का अभ्यास

बस्ती से वेदान्त सिंह
बलरामपुर। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ योगाचार्य डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के बी.एड. विभाग के प्रांगण में योग एवं शुद्धि क्रियाओं का विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ एवं संतुलित रखने की प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग में वर्णित षट्कर्म एवं शुद्धि क्रियाएं शरीर की आंतरिक स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को इन क्रियाओं का वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है, जिससे वे स्वयं भी लाभान्वित हो सकें और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैला सकें।
कार्यक्रम बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह एवं राम रहीश जी की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें विभाग के लगभग 40 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर वरिष्ठ योगाचार्य डॉ. वीरेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को योग की प्राचीन शुद्धि क्रियाओं का प्रदर्शन कराया। इसमें रबर नेति, जल नेति एवं वमन धौति जैसी महत्वपूर्ण योगिक क्रियाओं की जानकारी एवं प्रदर्शन शामिल रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग की पारंपरिक शुद्धि क्रियाओं से परिचित कराना तथा योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Subscribe to my channel


