उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जनगणना-2027: डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी ओमवीर सिंह और सीआरओ ने की स्वगणना, लोगों से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 21 नवंबर 2026। जनगणना-2027 के दृष्टिगत जनपद में स्वगणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने स्वयं स्वगणना कर जनपदवासियों को इस महत्वपूर्ण अभियान में भाग लेने का संदेश दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने जनपद के नागरिकों से अपील की कि वे निर्धारित स्वगणना अवधि के दौरान अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज करें और इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना में प्रत्येक परिवार एवं प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। स्वगणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं। इससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, सुगम एवं सटीक बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि स्वगणना के दौरान सभी जानकारियां सही एवं सावधानीपूर्वक भरें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें।

अधिकारियों ने कहा कि जनगणना देश की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके आंकड़ों के आधार पर भविष्य में विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में सहायता मिलती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button